फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pension holders will have to submit life certificate from November 4

Kurukshetra News: पेंशन धारकों को चार नवंबर से जमा करवाना होगा जीवन प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Pension holders will have to submit life certificate from November 4
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की हिदायतों के मुताबिक जिले के खजाना व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनधारकों को चार नवंबर से संबंधित खजाना कार्यालय व उप-खजाना कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा, ताकि नवंबर की पेंशन समय पर वितरित की जा सके। उक्त जानकारी जिला खजाना अधिकारी राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ए से ई अक्षर के नाम वाले पेंशन धारक चार से 10 नवंबर तक, एफ से जे नाम वाले पेंशन धारक 11 से 15 नवंबर तक, के से ओ नाम वाले पेंशन धारक 16 से 20 नवंबर तक और पी से जेड नाम वाले पेंशन धारक 21 नवंबर से 25 नवंबर तक अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके लिए खजाना व उप खजाना कार्यालय में अपना आधार कार्ड, पीपीओ कॉपी व मोबाइल को साथ संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed