फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pehowa gets Rs 10 crore for road renovation

Kurukshetra News: सड़कों के नवीनीकरण के लिए पिहोवा को मिले 10 करोड़

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pehowa gets Rs 10 crore for road renovation
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में सडक़ निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए डीडी शर्मा। विज्ञप्ति - फोटो : पार्टी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर पिहोवा विधानसभा की जनता को दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। ये जानकारी भाजपा नेता जय भगवान शर्मा (डीडी) ने गांव झांसा में झांसा से मांडी तक बनने वाली सड़क का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि भट्टमाजरा से ट्यूकर तक पटियाला को जोड़ने वाली सड़क का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इससे न केवल पिहोवा क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार, परिवहन और आपसी संपर्क को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आज गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देशभर में सड़क निर्माण का स्वर्णिम युग शुरू हुआ है, जिसका लाभ अब पिहोवा विधानसभा की जनता को भी मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अमित गुप्ता ने बताया कि भट्टमाजरा से टयूकर पटियाला रोड का नवीनीकरण छह करोड़ 98 लाख की लागत से किया जाएगा। जबकि झांसा से मांडी सड़क पर दो करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed