फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Payment of wheat purchased 20 days ago , Kurukshetra

नहीं हुआ 20 दिनों पहले खरीदे गए गेहूं का भुगतान : बूटा सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Payment of wheat purchased 20 days ago , Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले 20 दिनों से खरीदी गई गेहूं का अभी तक भुगतान नहीं हुई है, जबकि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि खातों में 72 घंटे के भीतर पैसे आ जाएंगे। ये आरोप इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी ने लगाए। वे नई अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को खरीदी गई गेहूं का 20 दिन बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है, जबकि किसानों ने अगली फसल के लिए बीज खरीदने के साथ-साथ अन्य तैयारियां भी करनी है। पैसा न होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि गेहूं का भुगतान न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। जब किसान अधिकारियों से पेमेंट के बारे में पूछताछ करते है तो वे गेहूं उठान के बाद ही भुगतान की बात कहते हैं। उन्होंने ठेकेदार पर गेहूं उठान में सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगतार सिंह काजल, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरजभान रतनगढ़, किसान सैल के जिला प्रधान रणधीर सिंह मथाना, सोमदत्त पांचाल, डा. ईश्वर सिंह मोर, महिला सैल की जिला प्रधान कलावती सैन, जोगेंद्र रामनगर, जोगेंद्र मैहला, ऋषिपाल अमीन, खुशप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, अंशुल शर्मा, जानकी देवी, कृपाली देवी, सुनीता रानी, जसविंद्र सिंह ठोल और सुखविंद्र सिंह मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed