फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paush Purnima today, worshiping Lord Vishnu and Mahalakshmi will bring special benefits.

Kurukshetra News: पौष पूर्णिमा आज, भगवान विष्णु, महालक्ष्मी की पूजा से होगा विशेष लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Paush Purnima today, worshiping Lord Vishnu and Mahalakshmi will bring special benefits.
कुरुक्षेत्र। सात दुर्लभ योगों में पौष पूर्णिमा, माघ स्नान का विशेष महत्व है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन एवं द्रव्य पदार्थों का कारक माना जाता है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने संपूर्ण रूप में होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के मन मस्तिष्क में पड़ता है। पौष पूर्णिमा के बाद से ही माघ माह की शुरुआत हो जाती हैं और इस दिन से ही पवित्र माघ स्नान शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि इस दिन गुरु पुष्य योग समेत सात दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिसमें पूजा और खरीदारी से लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी। इस बार पौष पूर्णिमा 25 जनवरी गुरुवार को है, जो कि मोक्ष दायिनी पूर्णिमा मानी जाती हैं। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से कई जन्मों के पाप धूल जाते हैं।
विज्ञापन

इस साल पौष पूर्णिमा शुभ संयोग लेकर आ रही हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेंगे। इस दिन पूजा-पाठ के अलावा शुभ चीजों की खरीदारी करने का संयोग बन रहा है, जिससे महालक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे करें व्रत विधि
पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें। इसके अलावा घर पर भी पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें और व्रत रखे। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।



इन वस्तुओं का करें दान
पौष पूर्णिमा के दिन तिल, गुड़, कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जरूरतमंद लोगों को इन वस्तुओं का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed