फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwaris' strike continues for the third day, more than 800 registries stuck

Kurukshetra News: पटवारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, 800 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Patwaris' strike continues for the third day, more than 800 registries stuck
कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते पटवार भवन से लेकर तहसीलों तक सन्नाटा छाया रहा। तीन दिनों से जिलेभर में 62 पटवारियों और 17 कानूनगो के हड़ताल पर चले जाने से जिलेभर में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक गई हैं। इन रजिस्ट्रियों के अटकने से लाखों रुपये का राजस्व अटक गया है। इसके अलावा जमाबंदी, नकल, निशानदेही, खेतों पर लोन के काम भी बाधित हो गए हैं। वहीं अब तीन दिन आगे भी हड़ताल का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


तहसील में काम कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा रहा है, पटवार खाने में काम कराने पहुंचे लोगों को अब बैरंग ही खाली हाथ लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पे-ग्रेड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलेभर के पटवारी व कानूनगो दि पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पिछले तीन दिनों से सांकेतिक हड़ताल पर है। अब तक प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी तरह का आश्वासन न मिलने के चलते एसोसिएशन की ओर से इस हड़ताल को आगे भी जारी रखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह ने बताया कि पटवारी व कानूनगो पे स्केल बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से काम का बहिष्कार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी तरह का आश्वासन अब तक नहीं मिला, जिसके चलते अब आगे भी हड़ताल जारी रहेंगी। राज्य कार्यकारिणी के अनुसार जब तक प्रदेश सरकार की ओर से मांगें नहीं मान ली जातीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान बलदेव सिंह का कहना है कि वे जमीन पर लोन लेने से संबंधित काम के लिए पटवारखाने में आए थे, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते काम नहीं हो पाया। अब काम के लिए फिर से चक्कर लगाना पड़ेगा। पहले भी चक्कर लगा चुका हूं, पता नहीं हड़ताल कब खत्म होगी। हड़ताल के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कुलदीप सिंह ने बताया कि वे इंतकाल से संबंधित काम के लिए पटवार खाने में आए थे, लेकिन पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से काम नहीं हो पाया और परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। अब तो हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। तीन दिनों से हड़ताल चली हुई है, पता नहीं कब तक चले।


अटकी हैं रजिस्ट्रियां : अभिमन्यु
नायब तहसीलदार थानेसर अभिमन्यु का कहना है कि पटवारियों की हड़ताल के चलते तहसील में हर रोज महज 20 से 25 रजिस्ट्री ही हो रही हैं, बाकी अटकी हैं। इससे राजस्व का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन लोगों को परेशानी अवश्य झेलनी पड़ रही है।

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार भवन के बाहर मांगों को लेकर रोष जताते पटवारी व काूननगो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed