{"_id":"6ac95b562c5f1877800b9133","slug":"patwari-suspended-for-negligence-in-crop-verification-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-162422-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फसल सत्यापन में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फसल सत्यापन में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में पटवारी द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल सत्यापन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना मौका मुआयना किए ही पटवारी ने पोर्टल पर गैर कृषि योग्य भूमि दर्शाते हुए किसानाें की फसल का पंजीकरण अयोग्य कर दिया। मामला कृषि मंत्री तक पहुंचा तो एसडीएम द्वारा जांच के बाद आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया गया।
पटवारी को निलंबित किए जाने की पुष्टि करते हुए जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गत दिनों कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान संबंधित किसानों ने कैबिनेट मंत्री के सामने अपनी शिकायत रखी थी। उस पर कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम शंभू राठी को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।
एसडीएम ने जांच में पाया कि पटवारी प्रिंस द्वारा बिना मौका मुआयना किए ही सारे वेरिफिकेशन में गैर कृषि योग्य भूमि दर्ज करके मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण को अयोग्य सत्यापित कर दिया गया। पटवारी द्वारा किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर की गई गलतियों और लापरवाही के कारण किसानों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और उनकी फसल की बिक्री में बाधा आ रही थी। पटवारी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है, जिस दौरान उनका हेड क्वार्टर कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र निश्चित किया गया है। वे जिला राजस्व अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अपना हेड क्वार्टर नहीं छोड़ सकेंगे।