फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwari arrested for taking bribe of Rs. 9,000 in tehsil

Kurukshetra News: तहसील में नौ हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of Rs. 9,000 in tehsil
शाहाबाद। छापामारी के दौरान कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम।
शाहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने शाहाबाद तहसील से जंधेड़ी सर्कल के पटवारी को इंतकाल के नाम पर नौ हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी को गिरफ्त में लेने के बाद टीम आरोपी उसे अपने साथ अंबाला ले गई। टीम ने यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीईटीसी कुलबीर मलिक की मौजूदगी में की।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि उन्हें कलसाना निवासी स्वतंत्र कुमार से शिकायत मिली थी कि शाहाबाद तहसील में पटवारी प्रिंस कुमार उनकी माता के मकान का इंतकाल करने की एवज में 10 हजार की मांग कर रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को जाल बिछाकर उक्त पटवारी के पास इंतकाल करवाने के लिए भेजा। स्वतंत्र कुमार ने काम करवाने के लिए नौ हजार रुपए पटवारी प्रिंस को थमाए और उसके बाद पटवारी के कमरे से बाहर आकर टीम को इशारा किया। पांच सदस्यीय टीम ने पटवारी की पेंट की जेब से नौ हजार के नोट सीरियल नंबर के अनुसार बरामद किए और नोटों पर लगे केमिकल से पटवारी के हाथ भी लाल हो गए। इसके बाद आरोपी पटवारी को गिरफ्तार करके अंबाला ब्यूरो थाने में ले जाया गया। उधर, बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी के खिलाफ अंबाला ब्यूरो थाने में ही मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




10 हजार रुपये की मांग की थी
स्वतंत्र कुमार के मुताबिक आरोपी पटवारी प्रिंस इंतकाल करने के लिए मौका रिपोर्ट इत्यादि करने के नाम पर टालमटोल करता रहा था। बाद में पटवारी ने मकान का इंतकाल करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता की पटवारी से इंतकाल करने के लिए नौ हजार रुपये में बातचीत तय हो गई। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को दी।

शाहाबाद। छापामारी के दौरान कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम।

शाहाबाद। छापामारी के दौरान कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम।

शाहाबाद। छापामारी के दौरान कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम।

शाहाबाद। छापामारी के दौरान कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed