फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwar office empty, people coming to get work disappointed

Kurukshetra News: पटवार कार्यालय खाली, काम कराने पहुंच रहे लोग निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Patwar office empty, people coming to get work disappointed
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न
कुरुक्षेत्र। हड़ताल के चलते जिलेभर के पटवार कार्यालय पिछले 37 दिनों से खाली नजर आ रहे हैं। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के 61 पटवारियों और 17 कानूनगो ने शुक्रवार को भी पे स्केल बढ़ाने की मांग को लेकर पटवार भवन परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह सूरा ने पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल का समर्थन किया और उनकी मांगों को जायज बताया। उल्लेखनीय है कि पिछले 37 दिनों से जिले के पटवारी और कानूनगो काम का बहिष्कार कर पटवार भवन में धरना दे रहे हैं, जिसके कारण अब तक जिले में 4800 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक गई हैं जबकि खेतों से संबंधित लोन, फर्द, नकल, जाति प्रमाणपत्र, इनकम प्रमाणपत्र सहित कई भी पूरी तरह से अटक गए है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार सभी पटवारियों और कानूनगो की पे स्केल की मांग को नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिले भर के सभी पटवारी और कानूनगो मांगें न मानने तक काम का पूरी तरह से बहिष्कार रखेंगे। अब मांगे मानने पर ही आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






अब आम आदमी पार्टी का भी मिला समर्थन : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह का कहना है कि पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल को अब किसानों और आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है, जिसके चलते पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल अब और ज्यादा मजबूती पकड़ चुकी है। अब प्रदेश सरकार को पटवारियों और कानूनगो की मांगों को लेकर गंभीर होना होगा। अब तक किसान संगठनों का समर्थन मिल चुका था, जबकि आज आम आदमी पार्टी की ओर से गुरदेव सिंह सूरा ने अपने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंचकर पटवारियों और कानूनगो की मांगों को जायज बताया। जब तक सरकार पे स्केल की मांग नहीं मान लेंगी काम का बहिष्कार रहेगा।





आज हर कर्मचारी सरकार से परेशान : गुरदेव सिंह सूरा
आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह सूरा का कहना है कि पटवारी और कानूनगो पिछले 37 दिनों से ठंड में हड़ताल पर बैठकर रोष जता रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते पटवारियों और कानूनगो को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में नहीं है, जिसके चलते आज कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से प्रदेश सरकार से परेशान है। पटवारियों और कानूनगो की सभी मांगे पूरी तरह से जायज है। आज कर्मचारी वर्ग परेशान होकर धरने पर है, जिसकी कीमत प्रदेश सरकार को आने वाले चुनावों में चुकानी पड़ेगी।





हड़ताल के कारण झेलनी पड़ रही परेशानी : बचीतर सिंह
बचीतर सिंह का कहना है कि वे दो अब तक पटवार कार्यालय के दो चक्कर लगा चुके हैं लेकिन हड़ताल होने के चलते काम हुए बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है। जमीन के इंतकाल को लेकर पिछले एक महीने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण कोई भी पटवारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। अब पता नहीं हड़ताल कब खत्म होगी और इंतकाल का काम होगा।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed