फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   patients examined in free medical camp

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 145 रोगियों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
patients examined in free medical camp
शाहाबाद। चिकित्सकों से भेंट करते रोटरी क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से सिद्धार्थ अस्पताल में नि:शुल्क बीएमआई स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में कुल 145 मरीजों की जांच की गई और लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बीएमआई शरीर वसा प्रतिशत, मांसपेशी दर, शरीर की नमी स्तर, अस्थि द्रव्यमान, बीएमआर (बेसल मेटाबॉलिक रेट), प्रोटीन स्तर, शारीरिक आयु, आंतरिक वसा सूचकांक, उपचर्म वसा जैसी उन्नत स्वास्थ्य जांच की गईं। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डाॅ. दीपक शर्मा ने बताया कि ऐसे शिविर लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं और नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। रोटरी प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के स्वास्थ्य उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविर लगाए जाते रहेंगे। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed