फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patients are not getting better health facilities due to shortage of staff

Kurukshetra News: कर्मचारी कम होने से मरीजों को नहीं मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Mon, 25 Aug 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting better health facilities due to shortage of staff
मुनीश मुंडे
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। सरकारी अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। प्रदेशभर में पैरामेडिकल के सात हजार स्वीकृत पदों में से करीब दो हजार पद रिक्त पड़े हैं। कर्मचारियों के अभाव में मरीजों को परेशानी हो रही है। विभाग में कर्मचारी कम होने के कारण एक कर्मचारी को एक से अधिक जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिससे कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। काम के बोझ के कारण कर्मचारी ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे।

प्रदेशभर में नर्सिंग ऑफिसर के 5041 स्वीकृत पद है जिनमें से 450 पद खाली पड़े हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन के 1338 में से 426 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 140 पदों में से 114 पद, रेडियोग्राफर के 395 पदों में से 134 पद, नेत्र सहायक के 395 पदों में से 134 पद खाली पड़े हैं। ऐसे ही सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के 22 पदों में से 18 पद, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी के 36 स्वीकृत पद में से 36 ही पद रिक्त पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन




नर्सिंग ऑफिसर के

जिला स्वीकृत पद भरे पद खाली पद

कुरुक्षेत्र 221 191 30

करनाल 299 247 52

कैथल 204 182 22

अम्बाला 370 277 93

फरीदाबाद 155 135 20

यमुनानगर 231 160 71

बॉक्स

रेडियोग्राफर के

जिला स्वीकृत पद भरे पद खाली पद

कुरुक्षेत्र 18 9 9

करनाल 27 20 7

कैथल 14 6 8

अम्बाला 26 10 16

यमुनानगर 20 3 17

सिरसा 21 5 16

महेंद्रगढ़ 17 7 10

बॉक्स

सरकार को भेजी रिपोर्ट : डॉ. सुखबीर

कर्मचारियों की कमी को लेकर कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं। जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। डॉ. सुखबीर सिंह , डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed