{"_id":"690d0ae47ddb7bd56f004e59","slug":"patients-are-being-seen-in-the-psychiatric-opd-of-civil-hospital-in-one-to-one-and-a-half-minutes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144926-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नागरिक अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में एक से डेढ़ मिनट में देखे जा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नागरिक अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में एक से डेढ़ मिनट में देखे जा रहे मरीज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के मनोरोग विभाग में व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आलम ये है कि ओपीडी में 360 मिनट में मनाेरोग विशेषज्ञ द्वारा 259 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई।
ऐसे में एक मरीज की जांच में चिकित्सक ने एक से डेढ़ मिनट ही लगाया। यह काफी आश्चर्य जनक माना जा रहा है। विभाग में ये हालात लंबे समय से बने हुए हैं।
कई विशेषज्ञों द्वारा नौकरी छोड़ दिए जाने के बाद हालात आज तक सुधर नहीं पाए हैं। जिला अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में एक ही चिकित्सक के कंधों पर इन दिनों मरीजों के स्वास्थ्य की कमान है। अंबाला कैंट से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सप्ताह में हर वीरवार को ओपीडी में मरीजों को देखने पहुंचते हैं। वीरवार को चिकित्सक ने 259 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। वैसे तो मनोरोग की ओपीडी में दवा लिखने से पहले चिकित्सक मरीज की काउंसलिंग करते हैं, काउंसलिंग के बाद ही दवा लिखी जाती है। ऐसे में एक मरीज पर 15 से 20 मिनट का समय लगता है। संवाद