फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patents and startups are growing rapidly in the country: Prof. Ajay

देश में तेजी से बढ़ रहे पेटेंट और स्टार्टअप : प्रो. अजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Patents and startups are growing rapidly in the country: Prof. Ajay
कुरुक्षेत्र। समारोह में वैज्ञानिको को संबोधित करते हुए प्रो के सूद । संवाद - फोटो : आयोजक
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के सूद शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित गोयल अवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेटेंट और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। युवा वर्ग का विज्ञान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है तो उनके सपनों को हमारे संस्थान पंख लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे देश का वैज्ञानिक ढांचा और मजबूत हो रहा है। आज एआई और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं। अकेले स्पेस टेक्नोलॉजी में 400 से अधिक स्टार्टअप हो चुके हैं। वहीं फाइनेंशियल स्टार्टअप में भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश में बड़ी संख्या में युवा स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, पेटेंट करा रहे हैं और नए शोध कार्य कर रहे हैं जिससे भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश का ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में स्थान 81 से 38 पर पहुंच गया है। आज के समय देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं जिनमें सबसे ज्यादा युवा हैं जो टियर-2 और टियर-3 शहरों से हैं। प्रो. सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री का भी विशेष जोर अनुसंधान पर है, इसलिए जय अनुसंधान का नारा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर शोध प्रकाशनों में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है और विश्व के कुल शोध में लगभग 6 प्रतिशत योगदान दे रहा है।
देश में स्टार्टअप की संख्या करीब 2.2 लाख तक पहुंच गई है जिनमें लगभग 12 हजार डीप टेक स्टार्टअप शामिल हैं।
इन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नीतियां बनाई हैं और करीब 10 हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed