फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pataudi Trophy: Kurukshetra team defeated Kaithal by nine wickets

पटौदी ट्रॉफी : कुरुक्षेत्र की टीम ने कैथल को नौ विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pataudi Trophy: Kurukshetra team defeated Kaithal by nine wickets
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागी और विजेता ​खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते कोच। स्वयं
कुरुक्षेत्र। इंडस पब्लिक स्कूल कैथल में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पटौदी ट्रॉफी टूर्नामेंट शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें खेले गए मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैथल को नौ विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जिले की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। क्रिकेट कोच दिनेश यादव ने बताया कि कैथल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी शुरुआत खास नहीं रही। हालांकि करनदीप सिंह ने 115 गेंदों पर शानदार 89 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। हर्श सेतिया ने 25 रन और इशांत चहल ने 19 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 49.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र की ओर से अर्जुन यादव ने सबसे शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट चटकाए। भरत यादव और विश्वास सरोहा को भी दो-दो विकेट मिले। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिले की टीम ने आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज रोहित कुमार ने मात्र 92 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके साथ यश वर्धन बंसल ने भी 59 रनों की सधी हुई पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर कैथल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 32.3 ओवर में 190 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। कैथल की ओर से एकमात्र विकेट अनुज कुमार को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed