फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passports will be submitted till March 5 for religious visit to Pakistan on the death anniversary of Maharaja Ranjit Singh.

Kurukshetra News: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए पांच मार्च तक जमा होंगे पासपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Passports will be submitted till March 5 for religious visit to Pakistan on the death anniversary of Maharaja Ranjit Singh.
कुरुक्षेत्र। महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा धार्मिक यात्रा पर एक जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। यह जानकारी संस्था की कार्यकारिणी सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना ने दी। उन्होंने बताया कि जून महीने में पाकिस्तान जाने वाले इस जत्थे में शामिल होने के लिए प्रदेश की संगत को पांच मार्च तक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी कुरुक्षेत्र कार्यालय या फिर गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं पंचकूला, गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पातशाही नौवीं जींद, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड की कॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

उनके मुताबिक यह जत्था लाहौर, श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेहरा साहिब, करतारपुर साहिब व पाकिस्तान के अन्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेगा। बीबी रविंदर कौर अजराना ने बताया कि यह जत्था ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से रवाना किया जाएगा, जो कि श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर पहुंचेगा, वहां रात्रि ठहराव के बाद बाघा सीमा के माध्यम से जत्थे को पाकिस्तान भेजा जाएगा। उनके अनुसार जत्थे को श्री अमृतसर तक लेकर जाने व वहां से वापस लाने का प्रबंध हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed