{"_id":"6678be44caac7350bc071217","slug":"passengers-facing-problems-due-to-lack-of-summer-special-train-heavy-crowd-in-trains-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119933-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: समर स्पेशल ट्रेन न होने से यात्री झेल रहे परेशानी, ट्रेनों में भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: समर स्पेशल ट्रेन न होने से यात्री झेल रहे परेशानी, ट्रेनों में भारी भीड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियाें की भीड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। अभी गर्मियों की छुट्टियां चली हुई हैं, ऐसे में लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जा रहे हैं। धर्मनगरी से भी कई लोग हरिद्वार, शिमला, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने के लिए हर रोज रवाना हो रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कोई भी समर स्पेशल ट्रेन न होना, लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को अब दूसरी ट्रेनों से पर्यटन स्थलों के लिए सफर करना पड़ रहा है।
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हर रोज पांच हजार के करीब यात्रियों का आना-जाना हर रोज होता है, जबकि अब गर्मियों का सीजन होने से पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाने वाले यात्रियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे रेलवे स्टेशन पर हर रोज भीड़ का माहौल बना रहता है। स्टेशन पर पहुंचे यात्री समर स्पेशल ट्रेन न होने के चलते दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर पर्यटन स्थलों तक पहुंच रहे है, जिससे ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ होने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने वाली कई ट्रेनों में वेटिंग सूची भी लंबी चल रही है, जिससे यात्रियों को मजबूरी में सामान्य डिब्बों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज पांच हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, जबकि अब गर्मी का सीजन होने के कारण पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए यात्रियों की संख्या तीन हजार के करीब बढ़ी हुई है। हालांकि इस बार कोई भी समर स्पेशल ट्रेन रेलवे की ओर से नहीं चलाई गई है, यात्री पहले से चली हुई ट्रेनों के माध्यम से ही पर्यटन स्थलों के लिए सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में चलाई जानी चाहिए विशेष ट्रेनें : विनोद कुमार
विनोद कुमार का कहना है कि गर्मी का सीजन होने के चलते पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए धर्मनगरी से कोई समर विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है, जिससे दूसरी ट्रेनों में सफर करने के कारण काफी ज्यादा भीड़ है। ट्रेन में खड़े होकर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। गर्मी के सीजन में विशेष ट्रेनें चलाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।