{"_id":"67ca04ea19e086bbcd028693","slug":"passengers-eating-on-jhansa-kurukshetra-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132271-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: झांसा-कुरुक्षेत्र सड़क पर हिचकोले खा रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: झांसा-कुरुक्षेत्र सड़क पर हिचकोले खा रहे राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। झांसा-कुरुक्षेत्र सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है, जहां राहगीर न केवल हिचकोले खा रहे हैं बल्कि राहगीरों की जिंदगी भी जोखिम में रहती है। अनेक बार हादसे होने के बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा इस्माईलाबाद से कुरुक्षेत्र के बीच सैकड़ों गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
हालांकि यह सड़क लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रही है और अधिकतर जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। झांसा से धुराला तक रोड की हालत और भी ज्यादा खस्ता है, जहां से गुजरना हर समय खतरे से भरा रहता है। यहां से वाहन गुजारना तो दूर पैदल चलना भी आसान नहीं रहा है।
हिंगाखेड़ी गांव के समीप विभाग द्वारा सड़क की एक साइड बना दी जबकि दूसरी साइड का काम अधर में ही छोड़ दिया गया। राहगीरों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा गांव ठसका मीरांजी, रोहटी में भी सड़क की हालत ठीक नहीं है। राहगीरों ने बताया कि कुरुक्षेत्र धार्मिक स्थान के साथ-साथ जिला मुख्यालय भी है। सरकारी अस्पताल होने के चलते लोगों को प्रतिदिन किसी न किसी काम से कुरुक्षेत्र आना जाना पड़ता है। ऐसे में इस हाईवे से होकर जाना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। राहगीर दीपक सिंधवानी, बलदेव शर्मा, कृष्ण कुमार, पूर्ण, बंता राम, शेर सिंह आदि ने बताया कि विभाग की ओर से कुछ माह पहले ही कई क्षेत्र में पैचवर्क कर गड्ढे भरे थे लेकिन ये पैचवर्क भी उखड़ चुका है।
विज्ञापन
गड्ढों से निकली बजरी पर हर समय दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा रहता है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि लोग परेशानियों से बच सकें।