फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passengers crossing railway lines, fear of untoward incident remains

Kurukshetra News: रेलवे लाइनों को पार कर रहे यात्री, बनी रहती है अनहोनी की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers crossing railway lines, fear of untoward incident remains
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों को पार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। बिना किसी भय के यात्री रेलवे लाइनों को पार कर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं, जिससे हर समय अनहोनी होने की आशंका रहती है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ही यात्री बिना किसी डर के रेलवे लाइनों को पार करते देखे जा सकते हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से रेलवे लाइनों को पार न करने की हिदायत अक्सर दी जाती है, लेकिन यात्री अनसुना कर रहे हैं। लापरवाही का यह आलम तब है जब रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के दो थाने भी मौजूद है।
विज्ञापन


वाराणसी की तर्ज पर विकसित किए जा रहे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पुल के साथ-साथ लाखों रुपये खर्च कर लिफ्ट भी लगाई गई है, जबकि यात्री इन लिफ्टों का इस्तेमाल न कर खुलेआम रेलवे लाइनों को पार कर लापरवाही दिखा रहे हैं।
विज्ञापन





रेलवे लाइनों को पार करना गलत : मुकेश कुमार
मुकेश कुमार का कहना है कि रेलवे लाइनों को पार करने से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। रेलवे लाइनों को पार करना गलत है, इससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है। यात्री अपने घरों से समय पर नहीं चलते और रेलगाड़ी के आने पर जल्दी में रेलवे लाइनों को पार करते हैं, जोकि गलत है। स्टेशन पर समय पर पहुंचना चाहिए और लिफ्ट का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






यात्री लिफ्ट का करें इस्तेमाल : मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकरलाल मीणा का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लाखों रुपये खर्च कर लिफ्ट लगाई गई है। रेलवे लाइनों को पार करने की बजाय यात्रियों को इन लिफ्टों का सहारा लेना चाहिए। रेलवे लाइनों को पार करना गलत है, जिसके कारण कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं, हालांकि रेलवे लाइनों को पार न करने के बारे में बार-बार सूचना भी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed