{"_id":"07c3aa7362c6f76f70896ff03cf9d018","slug":"passenger-robbed-by-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में नशा देकर यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में नशा देकर यात्री को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Mar 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुछ लोगों ने चैत्र-चौदस मेले में पिंडदान कराने आए पंजाब के पश्मीना शाल के कारोबारी को नशा देकर लूट लिया गया। मेले में बेहोश मिले इस व्यापारी को श्रद्धालुओं ने अस्पताल पहुंचाया । यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के शिकार व्यक्ति की लुधियाना और नालागढ़ में पश्मीना शाल की फैक्टरी है। समाचार लिखे जाने तक उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया था। वहीं पता ये भी चला है कि उक्त कारोबारी के अलावा अन्य पांच छह लोग भी मेला क्षेत्र में लूट का शिकार हुए हैं।
एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल लुधियाना वासी अजमेर सिंह पुत्र बंताराम किराए पर टैक्सी लेकर पिंडदान कराने के लिए पिहोवा चैत्र-चौदस मेले में आया था। जहां कुछ लोगों ने उसे नशा देकर सोने की चैन व सोने का कड़ा निकाल लिया। मेला क्षेत्र में बेहोश मिले उक्त व्यक्ति की जेब से मिले घर के संपर्क नंबर पर सूचित किया गया और इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस जांच कर रही है। यहां गौरतलब है कि पिछले वर्षो में हुए चैत्र चौदस मेले के दौरान इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं।
बाक्स
पिहोवा अस्पताल में भी तीन दाखिल
-----------------------------
पिहोवा अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ. अनुज के मुताबिक अजमेर सिंह की हालत ज्यादा नाजुक थी, इसकी वजह से उसे रेफर किया गया है। अजमेर के अलावा अन्य तीन लोग पिहोवा अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें दो मोहाली के गांव खिजराबाद वासी मोहनलाल पुत्र नरिया तथा फकीर सिंह पुत्र वीरभान तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इनका उपचार चल रहा है और इनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि ये सभी मेला क्षेत्र में बेहोश मिले। इनके होश में आने के बाद ही घटनाक्रम का पता चल सकेगा।