फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Party of Gurnam Singh Chaduni will field candidates on all seats in Punjab Assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: गुरनाम चढूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी सभी सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी, खुद चुनाव नहीं लड़ने का एलान

Wed, 05 Jan 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 12:32 AM IST
सार

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब की सभी विस सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। संयुक्त संघर्ष पार्टी सभी 117 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। किसान नेता चढूनी ने खुद चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
Party of Gurnam Singh Chaduni will field candidates on all seats in Punjab Assembly elections
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

भाकियू अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब के संस्थापक गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ना उनका अंतिम निर्णय है। उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी जाएगी।  वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे और शीघ्र ही पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


दूरभाष पर मंगलवार को बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के नाम आने शुरू हो गए हैं। उनके पास काफी प्रत्याशियों के नाम भी आ चुके हैं। वह अपनी पार्टी का किसी दल में विलय नहीं करेंगे, बल्कि पंजाब के कई किसान संगठनों के सहयोग से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के कई किसान संगठनों ने उन्हें समर्थन देने का विश्वास दिलाया है। पंजाब के किसान नेता रशपाल सिंह जोड़ामाजरा को पार्टी का पंजाब का प्रदेशाध्यक्ष और अनुसूचित वर्ग के नेता कांता आहलडिय़ा को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब की बढ़ती खाई, बेरोजगारी, निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा, खेती को लाभकारी बननेा, कर्ज तले दबे किसानों की आत्महत्या की घटनाओं पर विराम लगाने, पंजाब को नशामुक्त बनाने और न्याय प्रणाली को दुरुस्त बनाने के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।


उनका ध्येय देश के किसानों, मजदूरों की आर्थिक दशा सुधारना और समानता स्थापित करना है। उन्होंने सभी राजनेताओं को मिलने वाली पेंशन को एक करने का वादा भी किया। उल्लेखनीय है कि गुरनाम सिंह की 29 वर्ष से कर्मभूमि शाहाबाद का चढूनी जाट्टान गांव हैष उनका पैतृक गांव पंजाब के पटियाला जिले का मर्दानपुर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed