फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Participation of social and religious organizations will increase in Aarti at Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर आरती में बढ़ेगी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी

Fri, 29 Dec 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Dec 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Participation of social and religious organizations will increase in Aarti at Brahmasarovar
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नए वर्ष में पवित्र ब्रह्मसरोवर की रौनक में बदलाव दिखाई देगा। यहां पर अब गीता महोत्सव के दौरान ही नहीं बल्कि सामान्य तौर पर पूरे वर्ष भर ही रौनक बनी रहे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से योजना तैयार की जा रही है। बोर्ड की ओर से यहां पर होने वाली आरती व अन्य सामाजिक कार्याें के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क साधा जाएगा। इन संस्थाओं से संपर्क के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बोर्ड के पदाधिकारी व सदस्यों की टीमें इन संस्थाओं तक पहुंचेंगी।
केडीबी का प्रयास रहेगा कि संस्थाओं के पदाधिकारियों, प्रतिनिधि व अन्य मौजिज लोग जन्म दिन, वर्षगांठ व खुशी का कोई अन्य मौके समेत हर आयोजन पवित्र ब्रह्मसरोवर पर की जाने वाली आरती के साथ जुड़कर मनाए। इससे न केवल संस्थाओं का केडीबी व पवित्र ब्रह्मसरोवर एवं आरती जैसे आयोजन के साथ गहरा जुड़ाव होगा बल्कि इससे अगले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में भी सहभागिता बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार इस बार सात से 24 दिसंबर तक मनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह पहला मौका था जब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं को इतने व्यापक स्तर पर जोड़ा और इन संस्थाओं में भी भरपूर उत्साह दिखाया। अब केडीबी का प्रयास है कि पूरे साल भर ही ये संस्थाएं बोर्ड व ब्रह्मसरोवर के प्रति आस्था से जुड़ीं रहे। संस्थाओं को अपने साथ इस तरह से जोड़ने के लिए बोर्ड द्वारा योजानबद्ध खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत कुरुक्षेत्र ही नहीं, लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा, इस्माईलाबाद सहित जिला के अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की संस्थाओं तक संपर्क साधा जाएगा। नए साल के शुरूआत में ही जनवरी माह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भी बता दें कि अभी तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अलावा सामान्य तौर पर ब्रह्मसरोवर पर वेदपाठियों द्वारा ही आरती की जाती है।
विज्ञापन


बॉक्स
महोत्सव में बढ़े जनसहभागिता, यही होगा प्रयास : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अधिक से अधिक जनसहभागिता बढ़े, यही प्रयास है। सभी मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाएं, तभी सार्थकता होगी। यहीं नहीं महोत्सव के अलावा भी खुशी के हर मौके पर ब्रह्मसरोवर पर की जाने वाली आरती में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता बढ़ाए जाने का लक्ष्य है। इससे अवश्य ही वर्ष भर ब्रह्मसरोवर पर कुछ अलग रौनक रहेगी और सभी में अपनापन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
गीता महोत्सव को लेकर होगी समीक्षा
इस बार सात से 24 दिसंबर तक मनाए गए गीता महोत्सव की समक्षा भी केडीबी करेगा, इसके लिए जल्द ही बैठक होने वाली है। इसमें इस बार रही अच्छाई व खामियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद अगले वर्ष के लिए योजना पर भी विचार-विमर्श संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed