{"_id":"616487978ebc3e6297550695","slug":"participation-of-any-country-will-be-online-in-international-gita-mahotsav-kurukshetra-news-knl862040143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2 से 19 दिसंबर तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2 से 19 दिसंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार को परंपरा अनुसार पूरे जोश और श्रद्धा के साथ ब्रह्मसरोवर पर मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस महोत्सव में गत वर्षों की तरह कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, श्लोकोच्चारण व 48 कोस के तीर्थों पर कार्यक्रमों के अलावा 48 कोस के तीर्थों को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। पिछले साल कोरोना के कारण महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। इस बार हालात सामान्य होने पर गत वर्षों की तरह ही सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लेकिन इस बार सीधे तौर पर किसी भी देश की भागीदारी नहीं होगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक विजय दहिया ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए और अलग-अलग आयोजनों के लिए कमेटियों का गठन किया जाए और इन सभी कमेटियों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएं ताकि महोत्सव को परंपरा अनुसार पूरी श्रद्धा, भावना और जोश के साथ मनाया जा सके।
नोडल अधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव में पूर्व वर्षों के कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ नए कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा। इस महोत्सव में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, जिला व राज्य स्तर पर श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, हरियाणा पवेलियन, देश की जानी-मानी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी, डीआईपीआर विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत सम्मेलन, शोभा यात्रा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। इसी दौरान धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं, जिनमें जिओ गीता, सिख समाज, संत रविदास, अहिल्या बाई, आर्य समाज, पतंजलि योगपीठ, इस्कॉन, चिन्मय मिशन, आर्ट ऑफ लिविंग, रामा-कृष्णा मिशन, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से ब्रह्मसरोवर पर प्रदर्शनी और साहित्य के दर्शन करने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को जहन में रखते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल को अपनाया जाएगा और सभी लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। बैठक के बाद राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, उपायुक्त मुकुल कुमार, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विरेंद्र चौहान, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस जया शारदा ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग का अवलोकन भी किया।
महोत्सव में कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन तीर्थों को लेकर एक प्रदर्शनी भी ब्रह्मसरोवर पर लगाई जाएगी। इस 48 कोस के लोगों को महोत्सव में आमंत्रित करने के साथ-साथ एक विशेष सत्र में सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का स्वरूप आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के अनुसार होगा। इसलिए महोत्सव में विश्व गुरु भारत से जोड़कर सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।