Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parshuram Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm in Jalakhedi

Kurukshetra News: जालखेड़ी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई परशुराम जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm in Jalakhedi
बाबैन। जालखेड़ी में जयंती मनाते अनुयायी। स्वयं
बाबैन। गांव जालखेड़ी में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके जीवन आदर्शों को अपनाने और समाज में धर्म, सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक विचारों का सिलसिला चलता रहा। ब्लॉक प्रधान विकास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
विज्ञापन



चेतन शर्मा, दर्शन शर्मा, कुलवंत शर्मा, दीपक, जसविंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, कुशल शर्मा, राकेश शर्मा, राजू शर्मा, नरेश, पंडित संजीव शर्मा, डॉ. जगदीश कश्यप और सौरव शर्मा इत्यादि ने एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने पर बल दिया। बोले कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रार्थना कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed