फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parking chaos in district court premises, lawyers and common people troubled

Kurukshetra News: जिला अदालत परिसर में पार्किंग अव्यवस्था, वकील और आमजन परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Parking chaos in district court premises, lawyers and common people troubled
कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला अदालत परिसर में पार्किंग की समस्या ने वकीलों और अदालत में आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अदालत परिसर में पार्किंग की जगह बेहद सीमित होने के कारण वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अदालत के सामने खाली मैदान में पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई थी लेकिन इसका रखरखाव न होने के कारण यह स्थान अब उपयोग के लायक नहीं रहा। मैदान में ऊंची-ऊंची घास उग आई है और बारिश के दौरान कीचड़ होने से वाहन चालक इसे इस्तेमाल करने से कतराते हैं। रतगल गुरुद्वारा के सामने बनी छोटी पार्किंग में भी केवल 20-25 वाहन ही खड़े हो पाते हैं, जो जरूरत के हिसाब से नाकाफी है।
विज्ञापन


इसके चलते लोग अपने वाहनों को अदालत के उत्तर दिशा की सड़क पर और रतगल में सेक्टर-आठ पुलिस चौकी के सामने मुख्य सड़क पर खड़ा करने को मजबूर हैं। यह सड़क एकतरफा होने के बावजूद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से संकरी हो जाती है जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। कई बार लोग अदालत के मुख्य गेट के सामने बने कट के बीच में ही वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे सड़क पर मोड़ने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के पास उत्तर दिशा की सड़क एकल मार्ग होने के कारण स्थिति और जटिल हो जाती है। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से सड़क पर एक समय में केवल एक ही दिशा में वाहन निकल पाते हैं। यदि दूसरी दिशा से कोई वाहन आ जाए तो एक चालक को अपनी गाड़ी पीछे करनी पड़ती है।

पार्किंग सुविधा की मांग
वकीलों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन और अदालत प्रबंधन को पत्र लिखकर बेहतर पार्किंग सुविधा की मांग की है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वकीलों का कहना है कि अदालत परिसर में एक व्यवस्थित और पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाया जाए ताकि वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की मजबूरी से निजात मिल सके।


अदालत व जिला प्रशासन को लिखा है पत्र : धर्मेंद्र अत्री

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री का कहना है कि अदालत में पार्किंग की समस्या काफी पुरानी है। वकीलों को आ रही समस्या को देखते हुए अदालत व जिला प्रशासन को पत्र लिखा है लेकिन आसपास में पार्किंग के लिए जमीन न होने के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द कोई समाधान निकल आएगा।

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

कुरुक्षेत्र। अदातल के बाहर सड़क किनारे कतारों  में खड़ी वकीलों की कारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed