फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panchayati Raj institutions will be strengthened with the participation of women: Kanwaljit Kaur

महिलाओं की भागीदारी से पंचायती राज संस्थाएं होंगी सशक्त : कंवलजीत कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj institutions will be strengthened with the participation of women: Kanwaljit Kaur
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करते हुए जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर। विभाग
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। इसमें महिलाओं की भागीदारी से पंचायती राज संस्थाएं और भी सशक्त होंगी। वे शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य तौर पर बोल रही थी। इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें ग्राम स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने, स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। चेयरपर्सन ने विशेष रूप से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति निर्णय प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील, समावेशी व प्रभावी बनाती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल भागीदारी तक सीमित नहीं हैं बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए सामाजिक परिवर्तन की दिशा तय कर रही हैं। जिला परिषद के लेखा अधिकारी डाॅ. सत्य भूषण ने विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाएं देश की लोकतांत्रिक संरचना की आधारशिला : वीरेंद्र चौधरी
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं देश की लोकतांत्रिक संरचना की आधारशिला हैं, जो सीधे तौर पर आमजन से जुड़ी हुई हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से न केवल ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलती है बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने 73वें संविधान संशोधन की ऐतिहासिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक मान्यता प्राप्त हुई। इससे स्थानीय निकायों को अधिकार, जिम्मेदारियां व वित्तीय सशक्तीकरण मिला। इसके परिणामस्वरूप लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डेरा चकजगातिया की सरपंच गुरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता अमन कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रूबल सहित जिला परिषद व डीआरडीए के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर। विभाग

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed