फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Palwal college students shine in district level science exhibition

Kurukshetra News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छाईं पलवल कॉलेज की छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Palwal college students shine in district level science exhibition
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करती मुख्याति​​थि सहित अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बुधवार मुख्य अतिथि राजकीय कॉलेज अंबाला सिटी के प्राचार्य डॉक्टर कौशल्या रही। उन्होंने बताया कि विज्ञान के माध्यम से हम 21वीं सदी की मानवीय चुनौतियों को समझने में कारगर साबित हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में हिस्सा लिए प्रतियोगियों की प्रयासों की सराहना की और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच वाले युवा है विकसित भारत का निर्माण करेंगे। हमें शैक्षणिक संस्थानों विज्ञान एवं तकनीक के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रो. कृष्ण ने बताया कि पलवल की छात्राओं ने रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान और भूगोल के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूनम वर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व के बारे में बताया और कहा कि रोजमर्रा की समस्याओं को समझने एवं उनके निदान में इसकी भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यह विद्यार्थियों के जिज्ञासु एवं कल्पनाशील बनती है। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी, प्रो. मोनिका, प्रो. कृष्ण, प्रो. मंजू, प्रो. सीमा, प्रो. सतीश, प्रो. नमिता सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि सहित अन्य सदस्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि सहित अन्य सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed