कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में सोमवार को पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, बनी सिंह ढूल, हरिकेश सहारन, होशियार सिंह बारवा, नरेन्द नैन व मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर शामिल रहे।
डॉ. श्योकंद ने कहा की सत्यपाल मलिक का एकदम से जाना समाज के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जो किसी भी कीमत पर पूरा नही हो सकता। उन्होंने कहा की उनका जीवन एक खुली किताब की तरह रहा है। वह अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन मे कभी भी गलत बात पर नहीं झुके। उनका ईमानदार आचरण समाज के लिए बहुत बड़ी देन है। उनके द्वारा समाज के लिए ईमानदारी से किए गए कार्य को यदि हम अपने जीवन में अपनाएं तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर समाज के अनेक शिक्षाविदों पूर्व सरपंचों आदि ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान कर्मबीर सरपंच, राजपाल किरमच, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, पूर्व सरपंच टेकचंद बारना, समशेर ढूल, जिला पार्षद सुखा गोदारा, सुरेंद्र किरमच, कुलदीप ढिल्लों हथीरा, सुभाष अटठेड़ी, दरिया सिंह घराडसी, रामकरण मगोली, ऋषिपाल आदि समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।