फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy transplantation begins across the district; migrant laborers take charge.

Kurukshetra News: जिले भर में धान की रोपाई शुरू,प्रवासी मजदूरों ने संभाला मोर्चा

Tue, 16 Jun 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy transplantation begins across the district; migrant laborers take charge.
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड के समीप खेतों में धान रोपाई करते प्रवासी मजदूर। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले भर में धान रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूरों ने इस कार्य को पूरा करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिले में इस बार एक लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में धान रोपाई की जानी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से 15 जून तक धान रोपाई पर रोक लगाई हुई थी। इससे पहले किसान खेतों को लगातार तैयार कर रहे थे ताकि 15 जून के तत्काल बाद ही धान रोपाई शुरू की जा सके। खेतों को तैयार करने में किसान गेहूं कटाई के कुछ दिनों बाद ही जुट गए थे। एक माह से धान की पनीरी तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी करीब इतने ही रकबे में धान रोपाई की गई थी। वहीं धान रोपाई व सही बीज की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जगह-जगह जागरूकता कैंप शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में धान रोपाई के लिए हर साल की तरह इस बार भी अधिकतर मजदूर बिहार से ही पहुंचे हैं। हालांकि ये पहले से ही अपने संपर्क के किसानों के पास पहुंचे हैं तो तैयार खेतों में रोपाई भी शुरू कर दी है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मजदूर भी है जो अनेक वर्षों से संबंधित किसानों के पास आते रहे हैं। मिर्जापुर के किसान रामबीर व राजा राम का कहना है कि उनके पास पिछले 10 साल से बिहार के मजदूर धान रोपाई के लिए आ रहे हैं।


बॉक्स
किसान पानी व्यर्थ न करें : डबास
कृषि उपनिदेशक डॉ आदित्य प्रताप डबास का कहना है कि किसानों को धान की सीधी बिजाई को भी तव्वजो देनी चाहिए। पानी को व्यर्थ न बहाएं। धान रोपाई से पहले कृषि विशेषज्ञों से अवश्य संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed