फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy not being sold, farmers in trouble

नहीं बिक रही धान, मुसीबत में अन्नदाता किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy not being sold, farmers in trouble
दिन-रात एक कर खून पसीने से अपनी फसल करने के बाद भी अन्नदाता किसान को फसल बेचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान गुरनीत, राम कुमार व नरेश ने कहा कि किसानों के लिए समस्या पैदा हो गई है कि वह अपनी धन को लेकर जाएं तो कहां जाएं। उन्हें अपनी धान को मंडियों में बेचने के लिए दिन रात पहरेदारी करनी पड़ रही है, लेकिन फिर भी उसका धान नहीं बिक रहा है। किसान कुलवंत बरहान ने कहा कि 3 दिन पहले मंडी में धान लेकर आए थे, लेकिन धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। रात को बरसात होने से उसकी धान गीली हो गई, जिसे वह अपने ट्राली में लेकर अपने घर ले जाने को मजबूर है और उन्हें उसके लिए दोगुनी मजदूरी देनी पड़ रही है। वहीं गन्ना संघर्ष समिति सदस्य जसबीर जैनपुर ने कहा कि सरकार किसान के सब्र का इम्तिहान ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की धान की इसी तरह सड़कों पर बेकद्री होती रही तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान कर उनकी धान को खरीदना चाहिए। मार्केट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को पोर्टल व गेट पास में दिक्कत आ रही है वह किसान कमेटी कार्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed