फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PACS will be opened in every village to make the farmers of the state prosperous: Bhati

प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक गांव में खोला जाएगा पैक्स : भाटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
PACS will be opened in every village to make the farmers of the state prosperous: Bhati
कुरुक्षेत्र। हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी पत्रकारों से चर्चा करते हुए।
कुरुक्षेत्र। सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में पैक्स खोलेगी। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा। इस सीएससी सेंटर के माध्यम से किसानों को घर बैठे तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस समय प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम चलाया जा रहा है और पूरे प्रदेश का कवर किया जाएगा। यह कहना है हरियाणा राज्य सहकारिता बैंक एवं हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी का। वे शनिवार को नीलकंड़ी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जिंदल, सह संयोजक पीयूष मेहता, राम रत्न, सुशील राणा, महाप्रबंधक तनवीर मोर सहित अन्य अधिकारियों ने सहकारिता विभाग व सहकारी बैंक की तरफ से पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सहकारिता विभाग की तमाम उपलब्धियों व गतिविधियों को देखा और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर गांव में पैक्स की शाखा खोली जाएगी। इस समय प्रदेश में पैक्स की 750 शाखाएं कार्यरत है और सरकार की तरफ से जल्द ही प्रदेश में पैक्स की संख्या में इजाफा करके 6,750 कर दिया जाएगा। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा और इस सेंटर से किसानों व आम नागरिकों को 176 तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पैक्स पर पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। इतना ही नहीं पैक्स के खुलने से गांव के लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इन पैक्स पर रुपयों का लेनदेन किया जा सके और सरकार की तरफ से पैक्स के माध्यम से ज्वाइंट लाइविलिटी ग्रुप (जेएलजी) में चार महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इन महिलाओं को किसी प्रकार का रोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 16 पैक्स को माॅडल पैक्स का दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्रदेश के हर जिला में चार पैक्स को माॅडल पैक्स बनाया जाएगा। इस पैक्स पर तमाम सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों को घर बैठे तमाम सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इसके लिए सोनीपत, पानीपत व करनाल का दौरा कर चुके हैं और अब कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद में कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। यह पैक्स व सीएससी सेंटर आने वाले समय में किसानों के लिए वरदान साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed