फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Overtime payment worth lakhs stuck to roadways workers

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों का अटका लाखों का ओवरटाइम भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Overtime payment worth lakhs stuck to roadways workers
कुरुक्षेत्र। रणजीत करोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोजवेज के चालक-परिचालकों का ओवरटाइम का छह लाख रुपये का भुगतान न होने से उनमें विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष पनप रहा है। कर्मचारियों ने डिपो अधिकारियों पर शोषण और मनमानी करने का आरोप भी लगाया है। अगर 18 दिसंबर तक उनका भुगतान नहीं हुआ तो यूनियन व कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि पिछले 11 माह से रोडवेज के चालक व परिचालकों का ओवरटाइम का करीब छह लाख रुपये का भुगतान विभाग के पास अटका पड़ा है। अब तक प्रत्येक कर्मी के करीब 20 हजार रुपये ओवरटाइम के बनते हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार अधिकारियों के साथ बात की जा चुकी है, मगर डिपो के अधिकारी नए-नए नियम थोपकर उनको गुमराह कर रहे हैं। विभाग ने अप्रैल 2023 से चालक-परिचालकों के लिए ओवरटाइम शुरू किया था। पॉलिसी के अनुसार 1200 किलोमीटर और 48 घंटे कार्य पूरा होने पर ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र डिपो में अधिकारी ओवरटाइम देने की बजाय अपने नियम बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं। बताया कि नियम के अनुसार हर एक महीने बाद ओवरटाइम मिल जाना चाहिए, मगर उनका 10-11 महीने का ओवरटाइम बकाया है। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मिलकर कर्मियों के साथ ओवरटाइम के नाम पर धांधली कर रहे हैं। 70 घंटे का ओवरटाइम लगाने पर उनका सिर्फ 40 घंटे का टाइम दिखाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। रणजीत करोड़ा।

कुरुक्षेत्र। रणजीत करोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed