{"_id":"66c53232c15259fabc088084","slug":"overall-haryana-trophy-won-by-br-international-school-in-karate-championship-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122893-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कराटे चैंपियनशिप में बीआर इंटरनेशनल स्कूल के नाम रही ओवरऑल हरियाणा ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कराटे चैंपियनशिप में बीआर इंटरनेशनल स्कूल के नाम रही ओवरऑल हरियाणा ट्रॉफी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 143 स्कूलों से पांच हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के 143 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के भी 29 खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ओवरऑल ट्रॉफी हरियाणा की बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के नाम दर्ज की गई है। इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
प्राचार्या पूजा कांबोज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल बीआर इंटरनेशनल स्कूल के 29 खिलाड़ियों में से 23 खिलाडिय़ों ने मेडल हासिल किए हैं। इनमें नौ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, सात ने रजत और सात खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। केडिट कैटेगरी में अंडर 14 के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए, जिस कारण ओवरऑल ट्रॉफी हरियाणा को मिली है। इनमें सबसे अधिक 23 मेडल लाने वाले बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के नाम ओवरऑल ट्रॉफी दर्ज की गई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक दीपक चोपड़ा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कराटे कोच हैब सिंह ने बताया कि जिन 23 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किए हैं, जिनमें से स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
खिलाड़ियों के लिए निकाली जाएगी तिलक सम्मान रैली
विद्यालय की प्राचार्य पूजा कांबोज ने बताया कि जिन होनहार विद्यार्थियों ने मेडल हासिल किए हैं, उनके सम्मान में बुधवार 21 अगस्त को विद्यालय परिसर से तिलक सम्मान रैली निकाली जाएगी। यह रैली जिले के विभिन्न भागों से होती हुई इन खिलाड़ियों के घरों तक जाएगी, जहां रास्ते में आने वाली सामाजिक संस्थाओं द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।