{"_id":"66a6e50b8690660741042864","slug":"overall-champion-in-kurukshetra-cycling-in-men-and-women-category-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-121723-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला और पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र साइकिलिंग में रहा ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला और पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र साइकिलिंग में रहा ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भिवानी और कैथल की टीम के बीच आयोजित वॉलीबाल हार्डलाइन
कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें साइकिलिंग के महिला और पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र ओवरऑल चैंपियनशिप रहा। प्रतियोगिता में वॉलीबाॅल, साइकिलिंग, जूडो और हॉकी की प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह व जिला खेल अधिकारी ने सम्मानित किया।
साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह ने बताया कि साइकिलिंग पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम ने 48 प्वाइंट्स से पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की वहीं हिसार 34 प्वाइंटस से दूसरे और पानीपत ने 28 प्वाइंट्स लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। साइकिलिंग महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम ने 52 प्वाइंट्स हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की और करनाल की टीम ने 34 प्वाइंट्स लेकर दूसरा स्थान पाया तथा फतेहाबाद की टीम 24 प्वाइंट्स हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।
वॉलीबाल कोच शिव कुमार ने बताया कि फाइनल वॉलीबाल पुरुष वर्ग में करनाल की टीम ने पानीपत को 2-1 के अंतर से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की और पानीपत ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं वॉलीबाल हार्डलाइन मैच भिवानी और कैथल के बीच हुआ, जिसमें भिवानी ने कैथल को 2-1 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जूडो महिला वर्ग में कैथल ने 17 प्वाइंट्स से पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की और भिवानी 12 प्वाइंट्स लेकर दूसरे तथा सोनीपत ने 10 प्वाइंट्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग जूडो में हिसार 13 प्वाइंट्स लेकर चैंपियन बना और 10 प्वाइंट्स हासिल कर कैथल दूसरे स्थान पर व सात प्वाइंट्स हासिल कर सोनीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि डॉ. दलेल सिंह ने वालीबाल के विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया और खेलों को खेलभाव से खेलने के लिए प्रेरित किया। मैच शुरु होने से पहले खिलाड़ियों का परिचय लिया और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में निपुण होने का तरीका निरंतर अभ्यास है, जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराश विदेशों तक देश के नाम को रोशन कर सकता है।