फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Over Rs 27 lakh fraud in the name of sending abroad, Panch Namjad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Over Rs 27 lakh fraud in the name of sending abroad, Panch Namjad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महिला कि दो बेटियों को पहले कनाडा फिर इटली व अंत में न्यूजीलैंड भेजने का दावा कर पांच आरोपियों ने उनके साथ लाखों को धोखाधड़ी को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों युवतियों को विदेश भेज कर वहां नौकरी लगवाने का दावा भी किया था। अब महिला ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कृष्णा गेट में पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी किरण उर्फ रोशनी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी दो बेटियों, काजल और आंचल, को विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख 94 हजार 559 रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता ने रोहित, मेहताब हांडल सहित तीन महिलाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने दोनों बेटियों को पहले कनाडा भेजने का दावा किया। वहां से वीजा न आने पर इटली का वीजा लगवाने का दावा किया, लेकिन वहां से भी बात न बनने पर आरोपियों ने न्यूजीलैंड भेजने वह वहां नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और 32 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें से 31 लाख 44 हजार 559 रुपये नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने बार-बार समय सीमा बढ़ाई, फर्जी दस्तावेज दिखाते रहें। कुछ समय बाद आरोपियों ने फर्जी ऑफर लेटर और वीजा का दावा कर और रुपये की मांग की। रुपये मिलने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही उन्हें किसी विदेश यात्रा पर भेजा। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपियों ने तीन लाख 50 हजार रुपये वापस किए, लेकिन शेष 27 लाख 94 हजार 559 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के उप-निरीक्षक नवतेज सिंह की जांच में व्हाट्सएप चैट, बैंक स्टेटमेंट और रोहित के बयान से धोखाधड़ी की पुष्टि होने की बात कही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed