{"_id":"00061846547c4670f9f36806918aa31b","slug":"outsourcing-tender-open-today-in-ku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में आउटसोर्सिंग का टेंडर आज होगा ओपन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में आउटसोर्सिंग का टेंडर आज होगा ओपन
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू में आउटसोर्सिंग के टेंडर को लेकर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। आउटसोर्सिंग के लिए बनाई गई हाई पॉवर स्टेंडिंग परचेज कमेटी ने टेक्निकल बिड प्रक्रिया कंपलीट कर ली है। इसके साथ ही टेक्निकल प्रक्रिया में योग्यता पूरी करने वाले सभी टेंडर आवेदकों को कमेटी ने सूचित भी कर दिया है।
विज्ञापन
योग्य आवेदकों के लिए सोमवार का दिन निश्चित करके यूनिवर्सिटी में आमंत्रित किया है। हालांकि टेक्निकल योग्यता पूरी करने वाले ये आवेदक कितने हैं, फिलहाल इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है। पूरी चौकसी बरतते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा इस कार्य को एक सीक्रेट मिशन की तरह अंजाम देने का प्रयास है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार केयू में आउटसोर्सिंग टेंडर की प्रक्रिया के दौरान टेक्निकल बिड का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अब सोमवार को फाइनेंशियल बिड ओपन की जाएगी। इसके लिए टेक्निकल बिड प्रक्रिया में योग्य आवेदकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को शुरू होने वाली इस फाइनेंशियल बिड प्रोसेस के कंपलीट होने पर इसी सप्ताह टेंडर जारी करने की पूरी संभावना है। केयू कुलसचिव डा. प्रवीण सैनी ने कहा कि इस बारे में तत्परता से कार्य हो रहा है। संबंधित कमेटी इसकी प्रक्रिया में जुटी है। यूनिवर्सिटी में जल्द ही आउटसोर्सिंग के टेंडर जारी होंगे।