{"_id":"614a37738ebc3e2f7e312e2f","slug":"outsourcing-employee-caught-taking-bribe-of-15-thousand-to-make-attendance-kurukshetra-news-knl839920175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी लगाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया आउटसोर्सिंग कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी लगाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया आउटसोर्सिंग कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएनजेपी अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को हाजिरी लगाने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी कर्मचारी के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए हैं। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी विजिलेंस रामदत्त ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पवन कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी है। पवन कुमार कर्मचारियों की हाजिरी लगाने में हेरफेर कर रहा था। रजिस्टर में कर्मचारी की हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारी उस पर फ्लूड लगा देता था। हाजिरी लगाने को लेकर वह कर्मचारियों से पैसे की डिमांड करता था। आरोप है कि ठेके पर लगी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से पवन कुमार हाजिरी लगाने के लिए काफी दिन से रिश्वत मांग रहा था। महिला के पति संदीप कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने पर डीएसपी विजिलेंस रामदत्त नैन ने टीम का गठन किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ प्रताप सिंह को बनाया गया।
मंगलवार शाम करीब चार बजे योजनाबद्ध तरीके से महिला कर्मी के पति संदीप को 15 हजार रुपये देकर ठेका कंपनी के कर्मी पवन के पास भेजा गया। संदीप ने पवन कुमार को 15 हजार रुपये देकर विजिलेंस टीम को इशारा किया। उसी वक्त विजिलेंस टीम ने आरोपी पवन कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया।