फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Outsourced workers' strike piles of dirt in the wards, operation theater closed

जिला अस्पताल में दम तोड़ रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवतियों को सिजेरियन के लिए करनाल कर रहे रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Outsourced workers' strike piles of dirt in the wards, operation theater closed
आउसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होते हुए भी मरीजों को करनाल रेफर करना पड़ रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों की सेवाएं ले रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लेबर रूम, गायनी, आपातकालीन, पोस्टमार्टम हाउस सहित अन्य वार्डों में बदबू फैल रही है। ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया है। मरीजों के ऑपरेशन स्थगित करने पड़ रहे हैं। सीजेरियन सहित अन्य आपातकालीन ऑपरेशन के लिए मरीजों को अन्य जिलों में रेफर किया जा रहा है। ऐसे हालातों में लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार से एलएनजेपी अस्पताल में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत करीब डेढ़ सौ कर्मचारी तनख्वाह न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी तीन माह की अटकी हुई सैलरी और हर माह सात तारीख तक वेतन उनके खातों में डालने की मांग पर अडिग हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को अब बुधवार तक वेतन जारी करने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को डिलीवरी के लिए एलएनजेपी अस्पताल आई थी संतोष
पिहोवा के गांव रूहा वासी संतोष पत्नी रवि रविवार को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल आई थी। सोमवार सुबह आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। मंगलवार को संतोष का सीजेरियन होना था, लेकिन ओटी बंद होने के चलते संतोष को करनाल के लिए रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी की हड़ताल के चलते करनाल किया रेफर: दीपक
पटियाला बैंक कॉलोनी वासी दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी राजमाला को चेकअप के लिए कृष्णा नगर गामड़ी में लेकर गए थे, लेकिन वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लेकर पहुंचे तो स्टाफ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल बताकर सिजेरियन के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed