फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Outpost in-charge stabbed in the stomach when he went to intervene in a fight

Kurukshetra News: झगड़े में बीच-बचाव करने गए चौकी प्रभारी के पेट में घोंपा चाकू

Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge stabbed in the stomach when he went to intervene in a fight
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर पर गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने गए ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी को युवक ने चाकू घोंप दिया। हमलावरों ने चौकी प्रभारी पर डंडे-बिंडों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, लहूलुहान अवस्था में चौकी प्रभारी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, मगर पुलिसकर्मी उनको शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी पर हमले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, डीएसपी अशोक कुमार, केयूके थाना प्रभारी निर्मल सिंह सहित पुलिस बल ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और चौकी प्रभारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पुलिस की टीमें गठित कर मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ज्योतिसर गांव में नरवाना ब्रांच नहर के निकट सोमवार शाम को कई संस्थाएं गणेश विसर्जन के आई हुई थी। इस दौरान यहां दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। चौकी प्रभारी प्रिंस नहर के पास से गुजरे तो उन्होंने युवकों के हाथों में डंडे-बिंडे देखकर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया। उन्होंने युवकों से पूछताछ की चाही तो एक युवक ने उनके पेट में चाकू से वार किया दिया, जबकि अन्य ने उन पर डंडे-बिंडे से हमला कर दिया। हमला होते ही चौकी प्रभारी नीचे गिर गए। इससे पहले की पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचते तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उनको एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी के सिर में गहरी चोट लगी हुई है। फिलहाल निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बाक्स
वर्दी में नहीं थे प्रभारी
चौकी प्रभारी प्रिंस हमले के समय वर्दी में नहीं थे। वह नहर के पास खड़े युवकों के हाथ में डंडे-बिंडे देखकर उनसे पूछताछ करने के लिए चले गए। इसी दौरान उन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed