{"_id":"6858648a76767210e90ab216","slug":"out-of-85-complaints-received-by-clg-in-15-days-75-were-resolved-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137640-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएलजी के पास 15 दिनों में आईं 85 शिकायतों में से 75 का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएलजी के पास 15 दिनों में आईं 85 शिकायतों में से 75 का किया निपटारा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीमों ने सीएलजी ग्रुप के पास इस माह 15 जून तक 85 शिकायतें भेजी थी, जिसमें से ग्रुप ने 75 शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट कर उनकी शिकायत का निपटान किया जा चुका है। इन शिकायतकर्ताओं से कुछ समय बाद टीमों ने फीडबैक लिया तो 46 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी बनाया गया है। सीएलजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा निपटाई गई शिकायतों में ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं। पुलिस के पास आई शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है। जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते। शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है।
मजदूरी करने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी
शाहाबाद। हुड्डा चौकी क्षेत्र से चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े मजदूरी करने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। युवक मोटरसाइकिल अपने चाचा के दोस्त से मांग कर लाया था। मेघा माजरा निवासी मांगे राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल अपने दोस्त जयपाल के कहने पर उनके भतीजे अंकित कुमार को दी,जोकि मोटरसाइकिल से शहर में मजदूरी करने गया था। अंकित ने मोटरसाइकिल को सेक्टर-एक में भीमसेन के घर के बाहर गली में खड़ा किया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिपली में बस से लैपटॉप चोरी
कुरुक्षेत्र। पिपली बस अड्डा के पास से एक बस से चोरों ने चंडीगढ़ से पिपली आ रही यात्री प्राची वधवा का लैपटॉप चुरा लिया है। तरावड़ी निवासी प्राची वधवा ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका डेल लैपटॉप 20 जून को पिपली बस स्टैंड के पास से किसी ने चुरा लिया है। प्राची शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से पिपली के लिए बस में सवार हुई थीं। उनके बैग में लैपटॉप मौजूद था, जिसे उन्होंने पिपली से 10 किलोमीटर पहले चेक किया था। पिपली बस स्टैंड पर उतरते समय प्राची ने पाया कि उनके बैग से लैपटॉप गायब है, जोकि उनकी कंपनी, यूट्रेड सॉल्यूशंस मोहाली का था। प्राची ने शिकायत दर्ज कराने से पहले लैपटॉप का बस में अन्य यात्रियों से भी पता किया पर उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। थानेसर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हरीश ने शिकायत में बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मोटरसाइकिल घर के बाहर ताला लगाकर खड़ी की थी। नौ बजे जब वे मोटरसाइकिल लेने बाहर आए, तो गायब थी। आसपास पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।