{"_id":"6a481bd131c45582ed0b37f6","slug":"out-of-8319-complaints-5432-were-resolved-at-the-grievance-redressal-camps-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157255-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: समाधान शिविरों में 8319 में से 5432 शिकायतों का हो पाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: समाधान शिविरों में 8319 में से 5432 शिकायतों का हो पाया समाधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
अब तक समाधान शिविर में कुल 8319 शिकायतें प्राप्त हुई हैं इनमें से 5432 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। उपायुक्त ने पोर्टल पर शिकायतों की विस्तृत जानकारी अपडेट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की स्पष्ट टिप्पणियां न होने से लंबित शिकायतों की संख्या अधिक है। सीएम विंडो से 12259 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 12008 का समाधान हुआ। 108 शिकायतें समय-सीमा से अधिक हैं और 179 कार्रवाई में हैं। जन संवाद में 540 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 124 कार्रवाई में और 82 समय-सीमा से अधिक हैं।
उपायुक्त ने सोशल मीडिया शिकायतों से संबंधित 89 समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा। इनकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 36 शिकायतें भी लंबित हैं, जिनका समय पर समाधान करने को कहा गया। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं, उन्हें जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत खारिज करने के निर्देश दिए गए। सोमवार व वीरवार को उप मंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतें सुनते हैं।