फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Our soldiers forced Pakistan to kneel down: Nayab Saini

हमारे सैनिकों ने पाक को घुटने टेकने पर कर दिया मजबूर : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Our soldiers forced Pakistan to kneel down: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र/ बाबैन/लाडवा। हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे जांबाज सैनिकों को पूरा देश नमन कर रहा है। इन सैनिकों के हाथों देश पूरी तरह से सुरक्षित है। पाकिस्तान यहां अशांति फैलाने की अब हिमाकत नहीं कर पाएगा। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुहावी गांव में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना करने के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यात्रा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर युद्ध नहीं था बल्कि यह पहलगाम जैसी आतंकी घटना का करारा जवाब था। भारत का यही साहस नए भारत की पहचान है। यही देश का आत्मविश्वास है। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि पूरा देश एकजुट है और ऐसे में किसी की हिम्मत नहीं है, जो हमारे देश की ओर आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है, जो जवाब देना जानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां गांव-गांव के जवान वीरता की मिसाल है।
विज्ञापन




भारत ने ऑपरेशन सिंदूर ही नहीं बल्कि गैर-सैन्य कार्रवाई भी की
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर ही नहीं बल्कि गैर-सैन्य कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि निलंबित करने के साथ-साथ वीजा, व्यापार सब कुछ बंद कर दिया। भारत में रह रहे पाक नागरिकों को वापस भेजा साथ ही अटारी बॉर्डर सील किया गया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीता नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया। पहलगाम में हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे। इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया। पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोड़कर आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed