फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Our scriptures have given the status of mother to the earth, Kurukshetra

हमारे ग्रंथों ने पृथ्वी को दिया है मां का दर्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Our scriptures have given the status of mother to the earth, Kurukshetra
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आयोजित सत्संग में प्रवचन देते स्वामी गुरुज्ञानानंद। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आध्यात्मिक प्रवचन एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के संस्थापक गुरु आशुतोष के शिष्य स्वामी गुरु ज्ञानानंद ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब धरती स्वर्ग सी खुशहाल थी। चारों तरफ हरियाली थी और शांति के गीत गुंजायमान थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि विश्व भर के पर्यावरण के विभागों के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रकृति विध्वंस की रक्तमय कहानी रचने लगी है। भूकंप, चक्रवात, समुद्री तूफान, अकाल, बाढ़, महामारी, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग में से एक न एक खबर आज चर्चा में रहती है। इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि इंसान है। प्रकृति हमारी मां है, जिसने हमें बहुत कुछ दिया है। हमारे ग्रंथों ने पृथ्वी को मां का दर्जा दिया है। हम पृथ्वी मां का सम्मान करना भूल गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में सुधार तभी संभव हो सकता है जब इंसान की सोच को ब्रह्मज्ञान की शक्ति से बदल दिया जाए। ब्रह्मज्ञान या आत्म जाग्रति ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो इंसान को विवेक और उसके जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकता है ताकि वह धरती और प्राकृतिक संपदाओं का विवेकपूर्वक उपयोग व आदर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed