फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Our 17 players will aim for gold in Bhopal

Kurukshetra News: भोपाल में गोल्ड पर निशाना लगाएंगे हमारे 17 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Our 17 players will aim for gold in Bhopal
कुरुक्षेत्र। पदक विजेता ​​खिलाड़ियों के साथ कोच अजय पुरी। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पिस्टल और राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी पदक पर निशाना लगाएंगे। इस प्रतियोगिता में पुरी शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता अगले माह 15 से 31 दिसंबर तक खेली जाएगी। अकादमी के कोच अजय पुरी ने बताया यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में संपन्न होगी। इसमें उनकी अकादमी के 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें 11 खिलाड़ी पिस्टल प्रतियोगिता में अपना निशाना लगाएंगे, जबकि तीन खिलाड़ियाें का चयन 10 मीटर और 50 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता खेलेंगे। इसके अलावा तीन खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स और स्टैंडर्ड पिस्टल और एक खिलाड़ी 50 मीटर फ्री एयर पिस्टल में खेलेगा। प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी जी-जान से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि इससे पहले फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुई हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में उनकी अकादमी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के पांच खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते थे। महिलाओं की 19 आयु वर्ग की राइफल प्रतियोगिता में तेजन ने 400 में से 399 का अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बताया कि महिलाओं की राइफल ओपन 19 आयु वर्ग में समायरा ने रजत पदक जीता था। पुरुषों की ओपन राइफल 17 आयु वर्ग में अंशुल गांधी ने स्वर्ण व गीतांशु पाल ने रजत पदक हासिल किया था। वहीं 14 आयु वर्ग में पिस्टल प्रतियोगिता में करणवीर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। 10 दिसंबर के बाद उनके खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश रवाना होंगे। उनको खिलाड़ियों से 10 से ज्यादा स्वर्ण पदक की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed