फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Other accused involved in making fake documents arrested

जाली दस्तावेज बनवाने के मामले में शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Other accused involved in making fake documents arrested
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले जाली दस्तावेज बनवाने के मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रांत निवासी डोड कारसा (करनाल) को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव सेल के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने 13 मई 2021 को शिकायत में बताया था कि वह थाना शहर पिहोवा में दर्ज पासपोर्ट एक्ट के मामले की तफ्तीश कर थे। तफ्तीश के दौरान पता चला कि गुरविंद्र सिंह निवासी बुढ़ा खेड़ा (करनाल) ने विदेश जाना चाहता था। उसने मार्कशीट में नंबर कम होने के कारण मोहित गुगलानी निवासी गुरु नानक कॉलोनी पिहोवा से मिलीभगत करके बी-कॉम, 10वीं व बारहवीं की कक्षाओं के प्रमाण पत्रों में बदलाव कराकर जाली कागजात तैयार कराये थे। जांच करते हुए उनकी टीम ने तीन जुलाई 2021 को आरोपी गुरविंद्र सिंह, पांच जुलाई को मोहित गुगलानी, रवि धवन निवासी सेक्टर-तीन कुरुक्षेत्र, नवीन पुरी निवासी नंद कॉलोनी पिहोवा, दलीप छाबड़ा हाल निवासी सेक्टर-आठ कुरुक्षेत्र, छह सितंबर 2021 को आरोपी बलविंद्र हाल निवासी सेक्टर-आठ कुरुक्षेत्र, राजेश निवासी नंद कर्ण माजरा (कैथल) और महिला चित्रा धवन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

29 सितंबर 2021 को आरोपी गौरव शर्मा हाल निवासी थानेसर को जांच में शामिल करके इस साल 10 फरवरी को आरोपी मोहित शर्मा हाल निवासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने वीरवार को इस मामले में एक अन्य आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed