फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Organized Acharya Efficiency Class in Geeta Kanya Senior Secondary School

Kurukshetra News: गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आचार्य दक्षता वर्ग का किया आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Organized Acharya Efficiency Class in Geeta Kanya Senior Secondary School
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आचार्य दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया। दक्षता वर्ग का आरंभ प्राचार्य सुमन बाला ने किया। इसके पश्चात आचार्य अनीता द्वारा प्रातः स्मरण, मंजू द्वारा एकात्मता मंत्र एवं आचार्य अंजू द्वारा एकात्मता स्तोत्र कराया गया।
विज्ञापन

आचार्य शीला ने विभिन्न योग आसन करवाए एवं रश्मि जी द्वारा पथ संचलन का अभ्यास कराया गया। दक्षता वर्ग का विषय राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की शिक्षा नीति में रूपरेखा और नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क की भूमिका रहा। इसके विषय में आचार्य रश्मि ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पाठ्यचर्या का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास करना, समावेशी शिक्षा प्रदान करना एवं पंचकोश विकास में सहायक होना है। इसके माध्यम से लचीली शिक्षा व्यवस्था तथा बालक केंद्रित शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र में गीता पाठ का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी आचार्य बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आचार्य सुधा ने समता करवाई एवं सभी आज्ञाओं का अभ्यास उत्तम ढंग से करवाया। प्राचार्य सुमन बाला द्वारा स्मरण शक्ति को प्रखर करने वाले विभिन्न खेल करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य सुनीता ने प्रेरणादायक कथा के माध्यम से जीवन में शुभ कर्मों का महत्व बताया भले कर्म कभी भी निष्फल नहीं जाते इसलिए हम सभी को शुभ कर्मों को निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। दक्षता वर्ग का समापन शांति मंत्र के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed