फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Order to relieve HKRN surplus teachers, anger grows

Kurukshetra News: एचकेआरएन सरप्लस शिक्षकों को रिलीव करने का आदेश, पनपा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Order to relieve HKRN surplus teachers, anger grows

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत सरप्लस टीजीटी शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा रिलीव किए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। इससे टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) पदों पर कार्यरत अस्थायी शिक्षकों में भारी रोष है। जिले में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत करीब 200 टीजीटी शिक्षक हैं, जिन्हें सेवा से मुक्त होने का पत्र जारी किया जाने लगा है।


सरप्लस एचकेआरएन शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं। इस आदेश के बाद न केवल प्रभावित शिक्षकों ने बल्कि शिक्षक संघों ने भी इस फैसले की कड़ी निंदा की है। रिलीव पत्र मिले शिक्षकों ने इस फैसले को अमानवीय करार दिया है। उनका कहना है कि उनके पास न तो कोई अन्य नौकरी है और न ही स्थायी आय का स्रोत। ऐसे में सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन






शिक्षक संघ ने की विभाग के फैसले की निंदा

शिक्षक संघ ने फैसले कि की राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग के इस कदम की कड़ी निंदा की है। संघ का कहना है कि एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त किए गए शिक्षक पिछले कई वर्षों से विभाग में सेवा दे रहे थे और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे शिक्षकों को बेरोजगार करना मानवीय रूप से भी अनैतिक है। संघ के राज्य महासचिव राजेश शर्मा और प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान का कहना है कि सरकार को रोजगार देने के बारे में पुन: विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed