फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opportunity to take admission in Environmental Studies Institute

Kurukshetra News: पर्यावरण अध्ययन संस्थान में दाखिला लेने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to take admission in Environmental Studies Institute
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 24 मई से आरंभ हो चुकी है। एमएससी प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिले की अंतिम तिथि 15 जून तथा एमटेक व पीजी डिप्लोमा के लिए 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

संस्थान में एमएससी एनवायरमेंटल साइंस प्रोग्राम की 40, एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट की 12 और पीजी डिप्लोमा इन हेल्थ, सेफ्टी एंड एनवायरमेंट प्रोग्राम की 40 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। छोटे से कार्यकाल में ही संस्थान ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। संस्थान की ओर से संचालित सभी कोर्स विद्यार्थियों को प्रकृति के समीप लाते हैं और उन्हें पर्यावरण से संबंधित समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान हेतु कुशल बनाते हैं। प्रत्येक वर्ष उपलब्ध सीटों से तीन गुना संख्या में अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। संस्थान पर्यावरण शिक्षा, अनुसंधान और आउटरीच कार्यक्रम में सबसे आगे रहा है। पूर्व छात्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed