{"_id":"603e8b988ebc3ee94d3ca4bd","slug":"operation-theater-off-by-bacteria-kurukshetra-news-knl62804099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक्टीरिया की चपेट में आया जिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक्टीरिया की चपेट में आया जिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर
विज्ञापन
फोटो नंबर- 9 से 12
बैक्टीरिया की चपेट में आया जिला अस्पताल को ऑपरेशन थिएटर
-60 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन किए स्थगित-आपातकाल स्थिति वालों को किया जा रहा रैफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर बैक्टीरिया की चपेट में आया हुआ है। ऑपरेशन थिएटर में बैक्टीरिया फैलने के कारण जहां दर्जनों मरीजों को रेफर किया गया, वहीं 60 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन स्थगित करने पड़े हैं। जिला अस्पताल में उपचाराधीन जो मरीज निजी अस्पतालों में भारी रकम देकर ऑपरेशन कराने को सक्षम नहीं है, वह ओटी खुलने की राह देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिन तक चली आउटसोर्सिंग कर्मचारी की हड़ताल के दौरान ऑपरेशन थिएटर की सफाई नहीं हुई थी। कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने के बाद ऑपरेशन थिएटर की सफाई हुई। इसके पश्चात अस्पताल की ओटी में संक्रमण नाशक दवा का छिड़काव कराया गया और नेत्र, गायनी, ऑर्थो की मॉड्यूलर ओटी से स्वैब कल्चर लेकर जांच के लिए सिविल अस्पताल अंबाला भेजे गए थे, लेकिन 23 फरवरी को आई रिपोर्ट में गायनी ओटी की मेज और ऑर्थो ओटी की फ्लोर पर (स्टैफीलोकोक्स) बैक्टीरिया मिला, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया। हालांकि आपात स्थिति में गर्भवतियों की सर्जरी के लिए अलग से व्यवस्था की गई।
ब्रह्मसरोवर पर गिरकर टूटी थी टांग, नहीं हुआ आपरेशन: राजेश
पाई वासी सन्याशी रमेश ने बताया एक सप्ताह पहले ब्रह्मसरोवर तट पर गिरने से उसकी दाईं टांग टूट गई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने की बात कही थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से यहां का ऑपरेशन थिएटर बंद पड़ा है, जिसके कारण उसकी टांग का ऑपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
फिर से कराना होगा ऑपरेशन
झांसा रोड कुरुक्षेत्र वासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले गिरने के कारण उसकी दाईं टांग टूट गई थी। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी टांग का ऑपरेशन किया। 21 दिन के बाद वह घर पहुंचा था, लेकिन अचानक गिरने से फिर टांग में दर्द होने लगा। जांच कराने पर चिकित्सक ने दोबारा ऑपरेशन करने को कहा है।
कई दिन से अस्पताल में दाखिल: सुरेंद्र
कैथल के गांव किछाना वासी सुरेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले गिरने के कारण उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। दो दिन कैथल के जिला अस्पताल में दाखिल रहा, लेकिन वहां अच्छी तरह से संभाल नहीं हुई। इसके बाद निजी अस्पताल में जांच कराई, यहां भी बेहतर उपचार नहीं मिला। किसी परिचित के कहने पर वह 25 फरवरी से एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल हैं। तभी से यहां की ओटी बंद पड़ी है।
वर्जन
जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन: डा. शैली
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि बैक्टीरिया मिलने के कारण ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया था। जिला अस्पताल अंबाला छावनी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक में बैक्टीरिया का संक्रमण ऑपरेशन थिएटर-1 में आया है, बाकी ऑपरेशन थिएटर 2 ,3 और 4 संक्रमण रहित होने की पुष्टि हो गई है। आज दोबारा ओटी नंबर-1 में संक्रमणनाशक दवा का छिड़काव किया गया है। 24 घंटे बाद दोबारा से स्वैब कल्चर जांच के लिए अंबाला भेजे जाएंगे। वहां की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन थिएटर 2, 3 और 4 में मंगलवार से से बाकी विशेषज्ञों द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं।