फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Operation Sindoor Tiranga Yatra will be historic and memorable: Saini

ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा होगी ऐतिहासिक व यादगार : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor Tiranga Yatra will be historic and memorable: Saini
लाडवा। कार्यक्रम स्थल का दौरा करते मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी व अन्य। विज्ञप्ति
लाडवा। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि 22 मई को शहर में निकाली जाने वाली ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक व यादगार होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिरंगा यात्रा में शिरकत करेंगे। इस तिरंगा यात्रा में लाडवा विधानसभा के हजारों लोग हिस्सा लेंगे। इस तिरंगा यात्रा से पहलगाम में हुई आतंकवादी हिंसा के दौरान मारे गए नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी सोमवार को रामकुंडी धर्मशाला में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की तैयारी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के उपरांत उन्होंने एसडीएम पंकज सेतिया के साथ यात्रा के रुट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा बस अड्डा से शुरू होकर रामकुंडी चौक, मैन बाजार से होते हुए संगम मार्केट में भगवान लक्ष्मी नारायण धाम के सामने से मदनलाल ढींगरा चौक, इंद्री रोड हीनौरी चौक, इंद्री चौक होते हुए रामकुंडी चौक पर समापन होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के लिए मंच, पीने के पानी, सफाई व्यवस्था, शौचालय, बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूली बच्चों को तिरंगा यात्रा में शामिल करना सुनिश्चित करें। पुलिस को तिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस को तिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इस मौके पर एसडीएम पंकज सेतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी, नगर पालिका अध्यक्षा साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम शेर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed