फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opened the 48 hour waterless fast by offering Arghya to the rising sun.

Kurukshetra News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला 48 घंटे का निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Opened the 48 hour waterless fast by offering Arghya to the rising sun.
कुरुक्षेत्र। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न हुआ। व्रतधारी श्रद्धालु सूर्य उदय होने से पहले ब्रह्मसरोवर के जल में घंटों तक खड़े रहे तथा सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर एवं छठी मैया का पूजन विधि विधान से कर 48 घंटे का निर्जला व्रत खोला। धर्म में आस्था, समर्पण और कठिन तप के प्रतीक छठ पर्व में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर परिवार सहित श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्यस्तरीय छठ महापर्व का आयोजन किया गया, जिसमें रातभर श्रद्धालु छठी मैया के गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

छठ महापर्व के कठोर व्रत में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि मांगी। ब्रह्मसरोवर तट के चारो ओर छठी मैया के गीतों की गूंज सुनाई दी। व्रतधारी घंटों तक ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करते रहे। महिलाओं और पुरुषों ने समान रूप से कठिन साधना की और सूर्य देव एवं छठ मैया की पूजा की। इस महापर्व में न केवल व्रतधारियों बल्कि उनके परिवारों और श्रद्धालुओं का भी भारी उत्साह देखा गया। सर्दी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और बड़ी संख्या में लोग सुबह की पहली किरण का इंतजार करते हुए पानी में खड़े रहे।
विज्ञापन


छठ महापर्व के संपन्न होते ही श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना हुए, जिसके चलते बसों और ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई लोग यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करते दिखाई दिए तो कई यात्रियों को ट्रेन और बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। चार दिवसीय महापर्व में श्रद्धालुओं की आस्था, संयम और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जोकि भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था और परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed