फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Open badminton competition organized in NIT, players showed stamina

एनआईटी में ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Open badminton competition organized in NIT, players showed stamina
एनआईटी में फैकल्टी और स्टाफ के लिए ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिन हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के फैकल्टी और स्टाफ कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एकल प्रतियोगिता में 10 और युगल प्रतियोगिता में कुल 6 जोड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के निखिल कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के पंकज वर्मा को तीन राउंड में 15-12, 12-15 और 15-13 स्कोर से हराया। तीसरा स्थान इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के गौरव सैनी ने और आकाश को चौथे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उधर, युगल मुकाबले में पंकज वर्मा और सत्येंद्र की जोड़ी को प्रो. पीसी तिवारी और गौरव सैनी की टीम से कांटे की टक्कर हुई। उन्होंने इस रोमांचक मुकाबले को 14-21, 21-18 और 16-21 स्कोर से मात देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की निखिल और महेंद्र की जोड़ी ने आकाश और राजेश की जोड़ी को 15-13, 13-15, 16-14 स्कोर से मात देकर प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अखिलेश स्वरूप ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करके हौसला आफजाई की। इस अवसर पर प्रो. अश्विनी कुमार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार जीआर, डीन एकेडमिक प्रो. सतहंस, प्रो. आरपी चौहान, विवेक शर्मा, पीएनडी प्रो. ब्रह्मजीत सिंह, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. वाई. द्विवेदी, राकेश मीना, कुलविंदर, राजकमल, वेद मीना, चांद व कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed